ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नये साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल की माल रोड को को रंग बिरंगी बिजली मालाओं से सजाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नए साल के जश्न के लिए सरोवर नगरी नैनीताल की मालरोड को रंग बिरंगी विधुत मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

 वही पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों ने भी नए साल का जश्न मनाने नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए अपने होटलों में खास इंतजाम किए है। जिसमें कुमाऊँनी व्यजन के साथ ही साऊथ इंडियन डिस का भी लुफ्त पर्यटक उठा पाएंगे।

नए साल में जश्न के दौरान पर्यटकों के लिए नैनीताल की शान कही जाने वाली मालरोड में संगीत की भी व्यवस्था की गई है। तो वहीं पुलिस प्रशासन ने द्वारा सघन चैकिंग करने के साथ ट्रैफिक प्लेन लागू कर दिया है पर्यटकों को सटल के माध्यम से शहर में भेजा जा रहा है।

नगर पालिका ने भी नैनीताल न्यू ईयर मनाने आने वाले पर्यटकों को ठंड से बचाने के लिए नैनीताल के मुख्य पर्यटक स्थलों में अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

ताकि न्यू ईयर जश्न के दौरान रात में पड़ हाड़ कपा देनी वाली ठंड से राहत मिल सके। वही होटल एसोसिएशन के द्वारा पर्यटकों के लिए गैस वाले हीटर लगाए गए हैं जगह पर जिससे कि इनको ठंड में परेशानी ना हो

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 जनवरी 2026
error: Content is protected !!