ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड। एक महिला ने खुद को सचिवालय कर्मी बताकर जालसाजी का एक मामला फिर सामने आया है। सचिवालय में नौकरी लगाने और विभागों में वाहन किराये पर लगाने का झांसा देकर कई सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों से 17 लाख 11 हजार रुपये ठग लिए। प्रत्येक पीड़ित ने महिला को करीब 50 हजार रुपये दिए हैं।

महिला ने अपना नाम पुष्पा बताया। पुष्पा ने खुद को सचिवालय में तैनात बताया था। कहा था कि वह एनजीओ भी चलाती है।उसने उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही।

सचिवालय में उसके अधीन उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड सिक्योरिटी कंपनियां और ट्रांसपोर्ट का काम भी है। महिला ने झांसा दिया कि वह सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार दिलाती है।

पीड़ितों की संख्या 34 या उससे अधिक हो सकती हैं। हालांकि पुलिस अभी और पीड़ितों के सामने आने का इंतजार कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपीय महिला की तलाश शुरू कर दिया है बताया जा रहा है। कि महिला ने अपना नाम पुष्पा बताते हुए खुद का सचिवालय का कर्मी बता लोगों से धोखाधड़ी किया है।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev
error: Content is protected !!