ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

सोते समय विवाहिता को सांप ने डसा,उपचार के दौरान महिला की मौत

हल्द्वानी। सोते समय एक विवाहिता को सांप ने डस लिया। जिसके बाद आनन फानन में उसे पहले किच्छा और फिर रुद्रपुर उसके बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों के न आ पाने की वजह से शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आज रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा।

मूलरूप से तमकुही रोड कुशीनगर गोरखपुर निवासी अमित चौधरी किच्छा में प्राइवेट नौकरी करते हैं और पत्नी रीता देवी (23 वर्ष) व मां के साथ यहीं रहते हैं। दो साल पहले ही अमित और रीता की शादी हुई थी।
अमित के मुताबिक शुक्रवार रात सभी लोग घर में सोए थे। रात करीब 2:30 बजे किंग कोबरा ने रीता को डस लिया। आनन-फानन में उसे किच्छा के एक अस्पताल ले जाया गया।

जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। जिसके बाद महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर, पुलिस के मुताबिक शादी के दो वर्ष होने के कारण पोस्टमार्टम मायके वालों के आने के बाद और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया जाएगा। मृतक रीता मूलरूप से सिसवां बाजार कुशीनगर की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच के साथ ₹25 लाख मुआवजे की मांग

You missed

error: Content is protected !!