ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्दुचौड़ में हाई-वे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत

लालकुंआ में रविवार रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दुचौड़ में हाई-वे पर हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हल्दुचौड़ निवासी दीपक जोशी (40 वर्ष) जो कि बाजार में बिजली की दुकान चलाते थे, रविवार रात लगभग 10 बजे के आसपास बाइक से सड़क पार कर रहे थे।

जैसे ही वे एसबीआई बैंक के सामने स्थित कट के पास पहुंचे, हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज गति की कार ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपक अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बेतरतीब कट और सड़क पर लापरवाह वाहनों की तेज गति को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!