ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद कर लगाए गए छबील और लंगर

हल्द्वानी। धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को गुरुवार को हल्द्वानी में श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया।

इस अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर छबील एवं लंगर का आयोजन कर गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को शीतल जल, शरबत तथा प्रसाद वितरित किया गया। वहीं आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा भावना में सहभागिता की।

संगत ने गुरु अर्जुन देव जी के बताए सेवा, समर्पण, सहिष्णुता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान गुरबाणी का पाठ एवं अरदास कर विश्व शांति, मानव कल्याण और आपसी भाईचारे की कामना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की शहादत केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए त्याग, साहस और धर्म की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी लोगों को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर में 12 सड़कें बंद, चमोली में घरों में घुसा मलबा

You missed

error: Content is protected !!