ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand
खबर शेयर करे -

दोस्ती के जाल में फंसा कर किशोरी ने साथियों संग की प्रेमी की हत्या

रुड़की। गंगनहर पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को संरक्षण में लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त को मुक्तुलपुरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जो अगले दिन लौट आई थी। वहीं 13 अगस्त को चंद्रपुरी राणा चौक निवासी युवक दीपक रावत (18) की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

जांच में सामने आया कि नाबालिग किशोरी का दीपक से प्रेम प्रसंग था। पूछताछ में किशोरी ने स्वीकार किया कि वह दीपक को बहाने से गाजियाबाद ले गई, जहां गाजियाबाद निवासी राजा शर्मा और उसके दो साथियों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हापुड़ बैराज से शव बरामद कर लिया है।

गंगनहर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफर

You missed

error: Content is protected !!