ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस की कार्यवाही, पंचायत चुनाव के मद्देनज़र मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के 2 नशे के तस्कर किये गिरफ्तार

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व जब्ती हेतु कठोर कार्यवाही की जाए।

मुखानी थानाध्यक्ष  दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मामला 1

106 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तारी

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जसविंदर सिंह पुत्र आत्मा सिंह, निवासी ग्राम मोहली जंगल, पोस्ट भाजुआ नगला, थाना कैलाखेड़ा बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष को
106 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) के साथ गिरफ्तार कर 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

मामला 2
174 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तारी

पुलिस टीम द्वारा जयपुर पड़ली लमाचौड़ को जाने वाले रास्ते पर राजकुमार पुत्र मलखान सिंह, निवासी वेलेजली लॉज, जज़ी कोर्ट के पास, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 45 वर्ष को
4 पेटी देसी मसालेदार शराब (कुल 174 टेट्रा पैक) के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :  आज दोपहर 3:27 बजे से शुरू होकर शाम इस समय तक रहेगा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण...
error: Content is protected !!