ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का जू शटल सेवा का शुभारम्भ पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने  किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। लंबे समय से ज़ू शटल सेवा का इंतज़ार कर रहे स्थानीय व प्रयटकों के लिए सरोवर नगरी नैनीताल में आज से नैनीताल की मालरोड से इलेक्ट्रिक वाहनों से ज़ू के लिए शटल सेवा शुरू कर दी गई है।

ज़ू शटल सेवा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
आपकों बता दे कि पूर्व में कोर्ट के आदेश पर आरटीओ ने नैनीताल शहर के लिए नए टैक्सी वाहनों के परमिट पर पाबंदी लगा रखी थी।

जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जू के लिए चार इलेक्ट्रिक वाहनो के प थररमिट जारी करने के निर्देश आरटीओ को दिए थे।

पिछले काफी लंबे समय से यहां आने वाले सैलानियों को ज़ू में जानवरों का दीदार करने पैदल जाना पड़ रहा था। शटल सेवा शुरू होने से अब सैलानी अब शटल सेवा के माध्यम से प्राणी उद्यान तक आसानी से जा सकेंगे।

जिसके लिए उन्हें जू तक जाने व आने के लिए पर्यटकों को 70₹ देना होगा। वही इलेक्ट्रिक कार से ज़ू घुमने गए पर्यटकों का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार से ज़ू तक जाने का अलग ही आंनद है।

यह भी पढ़ें :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मनोज पाठक को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और सक्रिय भूमिका को मिला सम्मान

You missed

error: Content is protected !!