ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को ढिकुली (रामनगर) स्थित ला पर्ल रिवर रिजॉर्ट में शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया संगठन की एकता और सौहार्द का प्रतीक रही।
चुनाव अधिकारी संजय पांडे और मनोज भण्डारी के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के विशिष्ट अतिथि चन्द्र शेखर तिवाड़ी मौजूद रहे, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. चन्द्र शेखर जोशी और श्रीमती सुशीला महेता ने भी सहभागिता की।
चुनाव के बाद घोषित नई कार्यकारिणी में रमेश पांडे को अध्यक्ष, सतीश बल्यूटिया को उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह बिष्ट को सचिव, भूपेन्द्र महरा को उप सचिव, हिमांशु कांडपाल को कोषाध्यक्ष और गगन मीत सिंह को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय पांडे, सुमीत गुप्ता, सुशील तिवाड़ी और श्रीमती तनुजा पंत का चयन हुआ।
इसके अलावा अक्षय अग्रवाल को विधिक सलाहकार, एन.के. जोशी और आई.पी. सिंह को संरक्षक मंडल, एडवोकेट सुनील पाठक को मीडिया प्रभारी तथा हिमांशु कोठारी और सूरज नेगी को कन्वीनर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश पांडे ने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और संगठन की मजबूती व आपसी सहयोग पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय में 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी, खिलाड़ियों को नशे और मोबाइल से दूर रहने का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!