ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने घर से उठाया शोषण के मामले पर और पुलिस नरेश पांडे से पूछताछ में लगी 

रिपोर्टर सिंह ठठोला 

भवाली/नैनीताल। नैनीताल जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार सुबह पुलिस उनके घर से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें सीधे नैनीताल कोतवाली लेकर पहुंची, जहां शोषण से जुड़े एक मामले में उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कोतवाली पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा कथित वीडियो और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। मामले को संवेदनशील मानते हुए पुलिस फिलहाल बेहद सतर्कता के साथ जांच आगे बढ़ा रही है।

सुबह-सुबह पुलिस की कार्रवाई के बाद भवाली और नैनीताल क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। व्यापारिक और सामाजिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल नैनीताल कोतवाली पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर

You missed

error: Content is protected !!