ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, गोष्ठी का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय, तल्लीताल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव पंडित नेहरू ने ही रखी थी।

देश की प्रगति में दिये गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए।
इस अवसर पर नगर महिला अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,दिनेश कर्नाटक, जिला उपाध्यक्ष जे.के.शर्मा,नगर सचिव बंटू आर्या,मनोज भट्ट,विनोद परिहार,कनक साह,डी.सी.एस.खेतवाल,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में उमा भारती का संवेदनशील कदम: देवगुरु बृहस्पति महाराज मंदिर में परंपराओं का सम्मान, मंदिर मार्ग के लिए ₹2 करोड़ की घोषणा
error: Content is protected !!