ब्रेकिंग न्यूज़
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें, कड़ी सुरक्षा में वेयरहाउस पहुंचींलालकुआं स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: डंपर में रेत के नीचे दबने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर उठे सवालभीमताल: राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु की मेहनत लाई रंग, खनस्यु में लगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभहल्द्वानी के जंगल में खूनी टेरिटोरियल फाइट: दो नर बाघों की भीषण भिड़ंत में दोनों की मौत, उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामलाकालाढूंगी : कोटाबाग रियाड गांव में शिक्षा और डिजिटल सुविधा को मिली नई उड़ान, मेधावी छात्र सम्मानित, स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का शुभारंभ
खबर शेयर करे -

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नैनी झील के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के समक्ष कई सुझाव रखे। उन्होंने झील में बने बोट स्टैंड पर बारिश से बचाव के लिए शेल्टर निर्माण को यथाशीघ्र कराने, झील को जाने वाली सीढ़ियों की मरम्मत और उसमें सुरक्षा चैन लगाए जाने और टिकट काउंटर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल ने सभी सुझावों को सुनते हुए कहा कि नैनीताल की झील न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, और इसका संरक्षण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है।

राज्यपाल ने बताया कि नैनी झील का तकनीकी सर्वेक्षण नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून द्वारा किया गया है और उसकी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

राज्यपाल ने बैठक के दौरान कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बोट चालक वास्तव में एक प्रकार के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्होंने कहा कि बोट चालक न केवल पर्यटकों को नैनी झील की सैर कराते हैं, बल्कि उन्हें नैनीताल की विशिष्टताओं, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की जानकारी भी देते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं और सुझावों के समाधान हेतु संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन, मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से समन्वय स्थापित कर ठोस कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राम सिंह बिष्ट सहित बोट एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री विक्रम सिंह, श्री नैन सिंह एवं श्री विजय कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : करंट लगने से तकनीशियन की मौत, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

You missed

error: Content is protected !!