ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन तैयारी में जुटा

रिपोर्टर गुड्डू सिहं ठठोला

नैनीताल।  कैंची धाम मंदिर में 15 जून को भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। इस वर्ष श्रद्धालुओं को शटल से कैंचीधाम के लिये भेजा जायेगा। साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिस रहेगी तैनात।

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने मेले को शांति एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को मेले का दायित्व सौपा है।

हल्द्वानी, भीमताल, नैनीबैंड, भवाली, नैनीताल और गरमपानी से शटल सेवा चलाई जाएंग, भवाली से आगे सभी दो पहिया वाहनों प्रतिबंधित रहेंगे। बुजुर्ग,बीमार एवं दिव्यांग के लिए लगाई जाएंगी दो अतिरिक्त शटल सेवा जो उन्हें मंदिर के गेट तक पंहुचाएंगी व लाऐंगी।
कैंची धाम में नियमित साफ सफाई विभिन्न स्थानों में मोबाइल टॉयलेट रखे जाएँगे साथ ही सभी पार्किंग स्थलों में शौचालय,पानी, बिजली आदि व्यवस्थाए कि जाएँगी।
नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंची धाम तक सड़क मार्ग में कहीं भी फ़ूड वैन, ठेले पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। मेले के दौरान हल्द्वानी से भीमताल शटल सेवा में करीब 100 छोटे-बड़े वाहन, भीमताल से कैंची धाम से पुरानी वन विभाग की चौकी 40 वाहन, नैनीताल से सेनिटोरियम तक 50 छोटे बड़े वाहन शटल सेवा में चलेंगे। साथ ही बुजुर्ग दिव्यांग और बीमार व्यक्तियों को शटल सेवा के माध्यम से मंदिर गेट तक पहुंचाने के लिए 2 अतिरिक्त शटल वाहनों की व्यवस्था की गई है।

मेला अवधि के दौरान आवश्यक एम्बुलेंस, चिकित्सक, मेडिकल टीम और दवाई प्रयाप्त मात्रा में रखी जाएगी।
वहीं भारी भीड़ को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी जिससे ट्रैफिक नियंत्रण में रहे और भक्तो को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

You missed

error: Content is protected !!