ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पति से पुराने विवाद में महिला ने दोनों हाथों की काटी नस

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नसें काट दी।

गंभीर घायल अवस्था में महिला को तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसके दोनों हाथों में 12 टांके लगाए गए हैं।

घटना के बाद जब पुलिस चिकित्सालय पहुंची तो महिला ने पति पर ही हमला कर नसें काटने का आरोप लगाया ।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित आर्माडेल कंपाउंड में रहने वाली तनमीर और उसका पति लंबे समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे हैं।

यद्यपि दोनों एक ही फ्लैट में रहते हैं, लेकिन उनके बीच तलाक और बच्चे की सुपुर्दगी को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है।

इसी बीच आज दोपहर तनमीर ने ब्लेड से अपने हाथों की नसें काट लीं। जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने महिला को चिकित्सालय ले जाने का प्रयास किया, किंतु महिला ने इनकार कर दिया।

बाद में उसकी हालत बिगड़ती देख उसने कोतवाली पुलिस को सूचित किया और फिर महिला को चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया।

घटना की जांच कर रही उप निरीक्षक आशा बिष्ट ने बताया कि दंपति के बीच काफी समय से तनाव है और इस विषय में पूर्व में कोतवाली में काउंसलिंग भी की जा चुकी है।

पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और तहरीर प्राप्त होने के पश्चात विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप, PSP हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप; डीएम ने दिए जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!