ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 से 31 अगस्त 2025 अब तक होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार व कुलपति प्रो0 दीवान सिंह रावत के मार्गदर्शन में आज से प्रारंभ हुआ।

जिसमें परिसर के विद्यार्थियों हेतु प्रथम दिन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता तथा बैडमिंटन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। प्रथम क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें पुरुष वर्ग प्रथम स्थान दीपांशु भट्ट बीपीईएस पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान अर्जुन बोरा बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान आशीष ज्याला बीए प्रथम सेमेस्टर इसी प्रकार और महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीना बसेड़ा बीएससी तृतीय सेमेस्टर ज्योति कोरंगा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान बबीता बिष्ट बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

बैडमिंटन महिला पुरूष प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान यासीन बीए प्रथम वर्ष, प्रदीप कुमार बीपीईएस पंचम सेमेस्टर तथा हेमंत बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर पर रहे।

इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम स्थान आस्था बोहरे बीपीईएस पंचम सेमेस्टर निकिता बीए प्रथम सेमेस्टर तथा सिद्धी बीए प्रथम सेमेस्टर में रही। 

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर संजय पंत प्रोफ़ेसर ललित तिवारी डॉ0 अशोक कुमार डॉo संतोष कुमार, अनिता रावत, अपूर्व बिष्ट, शिखा बिष्ट,अतुल कुमार, ललित बिष्ट आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठा

You missed

error: Content is protected !!