ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु कड़े कदम, चार-धाम यात्रा को लेकर जारी किया गया व्यापक जागरूकता अभियान

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों पर, चार-धाम यात्रा के दौरान साइबर धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय चार-धाम साईबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाया है। 

     पुलिस की मीडिया सेल द्वारा लगातार क्रिएटिव वीडियो और आकर्षक पोस्ट साझा किए जा रहे हैं, जिनमें आम जनमानस को चार-धाम यात्रा, रजिस्ट्रेशन, एयरलाइन बुकिंग, होटल रजिस्ट्रेशन और अन्य धोखाधड़ी के तरीकों से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।  

 इस अभियान का उद्देश्य लोगों को फर्जी वेबसाइटों और नकली ऑफ़र्स के बारे में सचेत करना है, जो उन्हें धोखा देने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। 

नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर धोखाधड़ी के मामले में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा यह जागरूकता मुहिम पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रा के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

हम चाहते हैं कि लोग साइबर अपराधों से बचें और सुरक्षित यात्रा कर सकें। लोगों का सहयोग ही इस अभियान को सफल बनाएगा।  

   साइबर क्राइम से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है, और इस दिशा में पुलिस की यह पहल एक सकारात्मक कदम है।

यह भी पढ़ें :  SIR: कालाढूंगी में नोटिसों की सुनवाई तेज, प्रशासन बोला—घबराएं नहीं, समय पर जमा करें अभिलेख

You missed

error: Content is protected !!