ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीटेक के नए बैच का इंडक्शन शुरू, ‘Emerge, Discover, Commit, Excel’ थीम के साथ हुआ नवप्रवेशी छात्रों का स्वागतआदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’
खबर शेयर करे -

1138 फड़-फेरी, दुकान किराएदारों को किया चैक, 416 का सत्यापन, 28 मकान मालिक सहित 353 लोगो का चालान, 4 लाख से अधिक का जुर्माना

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का अपराधों में अंकुश लगाने हेतु सख्त कदम, चलाया “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 28 मकान मालिकों पर 10-10 हज़ार का जुर्माना तथा कुल 353 लोगों का किया चालान, चार लाख से अधिक का जुर्माना।

   एसएसपी प्रहलाद  नारायण मीणा के कड़े निर्देश में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार “ऑपरेशन सेनेटाइज” सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी कड़ी में आज दिनांक 29 मार्च 2025 को जनपद नैनीताल के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में चप्पे चप्पे में “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया गया।

    एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन कार्यवाही को अंजाम दिया।

   अभियान में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।  

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

कुल घर, दुकान, फड़ फेरी, संदिग्ध को चैक किये- 1138

पहचान एप के माध्यम से कुल सत्यापन- 95

मैन्युअल कुल सत्यापन- 321

  बिना सत्यापन 83 पुलिस एक्ट में कुल चालान- 63

कोर्ट चालान- 28 जुर्माना 2,80,000 रुपये

81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान/ जुर्माना- 262

किराएदार, मकानमालिक, फड़ फेरी कुल चालान- 353

कुल जुर्माना- 4,05750 रुपये

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का संदेश-

“हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और अपराधों में कमी लाएगा। हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे क्षेत्र में कोई भी अवांछनीय तत्व न हो।”

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!