ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दीवाली पर्व पर रंग बिरंगी बिजली की मलाओ से जगमगाती सरोवर नगरी नैनीताल

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। दीपावली की पूर्व संध्या को सरोवर नगरी का मनोरम दृश्य देखने को मिला। दीवाली के दौरान घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से जगमगा उठा पूरा शहर नगर के चाइना पीक से कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में शिक्षिका की रहस्यमयी मौत: पंखे से लटका मिला शव

वही इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी चाइना पीक पहुंचे।

बता दे कि चाइना पीक की छोटी समुद्र की सतह से सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है जहां से झील के साथ पूरे शहर का अदभुद दृश्य देखने को मिलता है।

वही दीवाली पर जगमगाते नैनीताल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

   नैनीताल के पूर्वमुखी उच्चतम पर्वतीय श्रृंखला नयना पीक(चाइना पीक)से नैनीताल का नजारा देखने लायक था।

समुद्र सतह से लगभग 7.500फीट की ऊंचाई पर बने इस टूरिस्ट स्पॉट से पूरे शहर का नैनीझील समेत विहंगम दृश्य नजर आता है।

यहां, किलबरी मोटर मार्ग से पखडण्डी के माध्यम से लगभग 3 किलोमीटर खड़ी पहाड़ी से पैदल चलकर पहुंचा जा सकता है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर घरों में विद्युत प्रकाश के चलते पूरा शहर जगमगा रहा था।

पटाखों का विस्फोट भी इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी वहां पहुंचे थे।

नयना पीक से शहर की जगमगाहट के साथ ही मैदानी क्षेत्रों के ऊपर दिख रही हल्की विंटर लाइन भी आकर्षित करती है।

error: Content is protected !!