ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की के निर्देश पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु कड़ी चौकसी

कालाढूंगी पुलिस/SST टीम की सघन वाहन चैकिंग अभियान में 95,600 की नगदी जफ़्त

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस/SST टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र नया गाँव में चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-08BC-3444 इनोवा वाहन स्वामी देवात्मानंद निवासी- तपोवन कुटीर आश्रम, उजैली, उत्तरकाशी के कब्जे से कुल 95,600 रुपये बरामद किये गए।
वाहन स्वामी देवात्मानंद से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया।
उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस/SST टीम-

1- श्री कुणाल बिष्ट ( उपवन क्षेत्राधिकारी ) SST टीम प्रभारी
2- ASI जयवीर सिंह थाना कालाढूंगी
3- हो0गा0 मनोज राण

यह भी पढ़ें :  आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमति

You missed

error: Content is protected !!