ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) नैनीताल में 3 एवं 4 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय ‘बाल सखा अभिमुखीकरण एवं फॉलोअप कार्यशाला संपन्न हुई ।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्या द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ ज्योतिर्मय मिश्र द्वारा प्रथम सत्र में बाल सखा कार्यक्रम की संकल्पना , राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के करियर काउंसलिंग, मार्गदर्शन, मनोवैज्ञानिक परीक्षण जैसे विषयों पर जाकारी साझा की ।

उन्होंने भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों हेतु my career advisor app के विषय में लाइव इंटरैक्टिव सेशन संचालित की, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न, सुझाव और अनुभव साझा किए।

अपरान्ह सत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के डॉ. ललित मोहन पंत ने काउंसलिंग की बारीकियों , विधियों पर सत्र चर्चा की ।

सायं सत्र में  बीना फुलेरा ने बाल व्यवहार, विद्यालय अनुभव, प्रभाव पर व्यापक जानकारी प्रदान की।

दूसरे दिन काउंसलर दीपक पंत एवं जिला सेवायोजन कार्यालय अधिकारी खजान पाठक ने विद्यार्थियों की क्षमता पहचान, करियर अवसरों, परामर्श तकनीकों , सरकारी योजनाओं , कार्यक्रम , नेशनल करियर वेबसाइट ऐप पर सारगर्भित चर्चा की। कार्यशाला समापन वरिष्ठ प्रवक्ता श्री ललित प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।

जिन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास में परामर्श और मनोवैज्ञानिक समझ की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में नैनीताल जिले के विभिन्न विकासखंड से 37 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर  राजेश जोशी, डॉ. सुमित पांडे, डॉ. पी.एस. बुंगला, श्री मनोज कुमार चौधरी,  रेखा तिवारी,  तनूजा उप्रेती एवं अन्य स्टाफ सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय में 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी, खिलाड़ियों को नशे और मोबाइल से दूर रहने का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!