ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल में देश की सबसे पुरानी प्रतियोगिता में से एक ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन। 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

  नैनीताल। आज देश की सबसे पुरानी प्रतियोगिता में से एक ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।

आज ऑल इंडिया ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में बलरामपुर और काशीपुर की टीमें रही विजेता।

       नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में पत्रतिष्ठित ऑल इंडिया ट्रेड्स कप प्रतियोगिता आयोजन हुई। इस 99वीं प्रतियोगिता में देशभर की लगभग 50 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हॉकी नेशनल बोर्ड कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार मधुक और विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन जफर इकबाल और आई.आर.एस.रुडोल्फ डिसूजा रहे।

आज शाम उद्धाटन मुकाबला रामपुर और बलरामपुर व दूसरा मुकाबला काशीपुर और गोंडा के बीच खेला गया। इसमें बलरामपुर और काशीपुर विजयी रहे।

डी.एस.ए.के इस खेल मैदान में 1922 से ऑल इंडिया ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान का मुल्तान हॉकी क्लब भी प्रतिभाग कर चुका है।

इस मौके पर डी.एस.ए.सचिव अनिल गढि़या, हॉकी सचिव आलोक चौधरी, पूर्व डी.एस.ए.सचिव जी.एल.साह और राजेंद्र रावत, सी.एल.साह, मुकुल जोशी, विनोद साह, मनोज बिष्ट, रवि जोशी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: हल्दुचौड़ और कोटाबाग सीएचसी में अब नियमित मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

You missed

error: Content is protected !!