ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल ठंडी सड़क के समीप पाषाण देवी मंदिर के पास महिला का पैर फिसलने से नैनीझील में गिरी

नाव चालक की सूझबूझ से महिला की जान बची 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। ठंडी सड़क से महिला झील में गिरी। महिला की बाल बाल बची जान।

      नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास से महिला झील में गिर गई।

महिला के झील में गिरते ही पास में पर्यटक बोटिंग का आनंद उठा रहे थे और उस पल को वीडियो में कैद कर रहे थे।

उसी दौरान वीडियो बना रहे पर्यटक ने महिला को ठंडी सड़क से नीचे झील में गिरता देखा।

पर्यटक और नाविक तुरंत ही महिला की मदद के लिए आगे बड़े। तुरंत ही नाविक बोट लेकर महिला के पास पहुंचा और पतवार का सहारा देकर उसकी जान बचाई।

ये पूरी घटना पर्यटक के कैमरे में कैद हो गई। घटना का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में डॉक्टरों के तबादलों पर बवाल, आशा कार्यकर्ताओं किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

You missed

error: Content is protected !!