ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल। करवाचौथ के दिन प्रेमिका की सगाई की तस्वीर देखने के बाद नैनीताल के युवक ने हरिद्वार में आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि युवती से प्रेम संबंध होने के बावजूद उसकी सगाई किसी और से हो गई थी।

जिससे युवक मानसिक रूप से आहत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ललित कुमार (निवासी ग्राम कुंडल, थाना खनस्यूं, जनपद नैनीताल) हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत था और मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में किराये पर रहता था।

शनिवार सुबह जब उनके साथी कर्मचारी काम पर जाने के लिए पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मानसिक रूप से परेशान होकर ललित ने खुदकुशी की है। सहकर्मियों ने पुलिस को यह भी बताया कि ललित पिछले कुछ दिनों से काफी उदास और चुपचाप रहता था। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सिडकुल कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।

यह भी पढ़ें :  हाईवे के गड्ढे भरकर राहगीरों की सुरक्षा में जुटे राहुल सिंह दरम्वाल, युवाओं की टीम बनी मिसाल

You missed

error: Content is protected !!