ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

 नैनीताल। सरकारी की गाड़ी में बैठे एक अधिकारी की ‘दादागिरी’ का है जिसने पहले तो एक टैक्सी में टक्कर मार दी और फिर वहां से भागने की कोशिश की और जब लोग वीडियो बनाने लगे तो एक युवक का महंगा फोन तोड़ दिया।

उस फोन की कीमत वीडियो में ही 45 हजार रुपए सुनी जा सकती है।

यह घटना नैनीताल की बताई जा रही है। हालांकि  चूंकि यह एक वायरल वीडियो है तो सोशल मीडिया पर ही इस वीडियो को इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि एक सरकारी अधिकारी ने अपने पद की धौंस जमाते हुए लोगों के साथ मारपीट की और वीडियो बनाने वाले एक युवक का फोन भी तोड़ दिया। अधिकारी पर आरोप है कि उसने पहले एक टैक्सी वाले को टक्कर मार दी और उसके बाद वहां से भागने की कोशिश की।

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को मारा थप्पड़

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर bhUpi Panwar नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की बुलेरो जिसे CJM कोर्ट की गाड़ी बताया जा रहा है।

उस गाड़ी से एक अधिकारी बाहर निकलता है और वीडियो बना रहे एक लड़के के फोन पर जोर से हाथ मारता है।

उस लड़के का फोन जमीन पर गिरकर टूट जाता है इसके बाद वह लड़का भी उस व्यक्ति का कॉलर पकड़ लेता है और दोनों में कहासुनी और मारपीट की नौबत आ जाती है।

इस घटना को देख वहां मौजूद अन्य लोग भी उस अधिकारी पर चिल्लाना शुरू कर देते हैं, लेकिन बुलेरो वाला व्यक्ति अलग ही चौड़ में दिख रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौके पर कराया समाधान

You missed

error: Content is protected !!