ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

सरोवरी नगरी नैनीताल में टेंडस हाँकी कप टूर्नामेंट चार साल के बाद फिर सुरु होगा 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल में कई वर्षों से लुप्त होती जा रही टेंडर्स हॉकी प्रतियोगिता को एक बार फिर नई पहचान मिलने जा रही है। चार साल के लंबे अंतराल के बाद डीएसए संस्था ऐतिहासिक ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन दोबारा कराने जा रही है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

डीएसए मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसए महासचिव Manoj Joshi ने बताया कि 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार टूर्नामेंट को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 4 जून से शुरू होगा, जिसमें पंजाब, मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों की करीब 40 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता की प्राइज मनी बढ़ाने के साथ ही भाग लेने वाली सभी टीमों को आने-जाने का यात्रा भत्ता देने का निर्णय भी लिया गया है। उत्तराखंड की टीमों के अलावा जालंधर, अमृतसर, मुंबई पुलिस और बिलासपुर की टीमें भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रो. डीएस बिष्ट, चन्द लाल साह, खीमराज देऊपा, डॉ. मनोज बिष्ट, किशन नेगी, त्रिभुवन फर्त्याल, शैलेन्द्र बर्गली, पवन खनायत, धर्मेन्द्र शर्मा, सन्तोष कुमार, हरीश जोशी, रवि जोशी और एमसी उपाध्याय समेत कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

You missed

error: Content is protected !!