ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। तराई क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

ठंडे मौसम और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए इन दिनों सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं, जिससे सरोवर नगरी एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हो उठी है।

नैनीताल में पर्यटन गतिविधियां तेजी पकड़ने लगी हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद के चलते शहर की अधिकांश पार्किंग पर्यटक वाहनों से पैक हो चुकी हैं। यहां पहुंचे सैलानियों का कहना है कि वे नैनीताल की ठंडी हवाओं, सुहावने मौसम और खूबसूरत वादियों का आनंद लेने आए हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम और भी खुशनुमा हो गया है, जिससे पर्यटकों का उत्साह बढ़ गया है।

सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों में इन दिनों रौनक लौट आई है। वहीं पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

होटल, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि पिछले महीने उनका व्यवसाय पूरी तरह मंदा पड़ा हुआ था, लेकिन अब गर्मी बढ़ने के साथ कारोबार में तेजी आई है। कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार पर्यटन सीजन अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 23 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
error: Content is protected !!