ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली

नानकमत्ता। आज प्रातः बाइक सवार दो बदमाशों ने डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी। बाबा को घायल अवस्था में खटीमा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर दोनों बदमाश बाइक पर आए थे और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार आज प्रातः 6 बजे के लगभग बाइक पर सवार दो युवक डेरा कार सेवा में पहुंचे और बाबा तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर घटनास्थल के पास पहुंचे सेवादार घायल बाबा को खटीमा स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार सेवा प्रमुख बाबा की गोली मार के हत्या की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। डेरा कार सेवा बाबा के समर्थक डेरे में जुटने शुरू हो गए है, दोनों बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी, घटना सुबह 6:10 बजे तड़के की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से लाखों मीटरी रिटर्न कूड़े का पहाड़ होगा साफ,नगर निगम ने लगाए दो आधुनिक निस्तारण संयंत्र

You missed

error: Content is protected !!