ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पार्षदों की मांग, उनको दिया जाए वेतन भत्ता

हल्द्वानी। नगर निगम में पार्षदों ने अब अपने वेतन और निजी भत्तों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। पार्षदों ने बैठक कर मेयर गजराज बिष्ट से मांग की है कि जल्द से जल्द बोर्ड बैठक बुलाकर देहरादून की तर्ज पर पार्षदों के लिए वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं देने का प्रस्ताव पारित किया जाए।

पार्षदों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाली सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, जबकि अन्य नगर निगमों में पार्षदों को बेहतर वेतन और भत्ते दिए जा रहे हैं। ऐसे में हल्द्वानी में भी समान व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

वहीं मेयर गजराज बिष्ट ने पार्षदों की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि नगर निगम एक परिवार की तरह है और सभी के हितों का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि सभी पार्षद इस प्रस्ताव के पक्ष में हैं, तो जल्द ही बोर्ड बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इसे शासन को भेजा जाएगा।

अब देखना होगा कि यह प्रस्ताव कब तक बोर्ड से पास होकर शासन स्तर पर मंजूरी पाता है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

You missed

error: Content is protected !!