ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

आज दिनांक 15 जून 2024 को गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की 30 जून को होने वाले द्वितीय वार्षिक अधिवेशन के लिए नामांकन संपन्न हुआ।

प्रांतीय बैठक में निर्वाचन समिति की अध्यक्ष सुश्री अंजना भौमिक, पुनेठा, सदस्य बबीता भाटिया, ऋतु सिंह, रश्मि कठैत, एवं ग्रीस उनियाल की देख रेख में आवेदन समेलन संपन्न हुआ।

प्राप्त आवेदन:-
प्राप्त आवेदनों में कुल 07 पदों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। जिस में अध्यक्ष पद के हेतु 04, महामंत्री पद हेतु 03, कोषाध्यक्ष पद हेतु 02, प्रदेश प्रभारी हेतु – ,संगठन मंत्री एवं गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष हेतु 01, 01 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में से 06 आवेदन अयोग्य घोषित किए गए। इसी क्रम में अन्य 03 प्रत्याशियों ने भी पसंदीदा प्रत्याशियों को
समर्थन देते हुए अपना आवेदन वापस ले लिया।

नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों की सूची निम्नप्रकार से है:- श्रीमती भारती जुयाल पद – प्रदेश अध्यक्ष
श्रीमती एल्विना मैंथ्यू पद- प्रदेश महामंत्री
श्री मस्तराम पद- प्रदेश कोषाध्यक्ष
श्रीमती वीना शाह पद – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री गिरीश उनियाल पद – प्रदेश प्रभारी, श्रीमती छवि घिल्डियाल पद – गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हुए।
चुनाव समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि 30 जून 2024 के नर्सिंग अधिवेशन में वर्तमान कार्यकारणी का त्याग पत्र एवं नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यालय में किया जाना मैं सुनिश्चित किया गया है जिस में समस्त नर्सिंग अधिकारी आमंत्रित होंगे।
चुनाव समिति के साथ – साथ आज निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला, प्रांतीय महामंत्री कांति राणा,
प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती विद्या चौबे, शालिनी चौधरी, पुरुषोत्तम त्यागी की उपस्थित में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गए

You missed

error: Content is protected !!