ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)। दिनेशपुर के पत्रकार प्रकाश अधिकारी के घर में गत दिवस हुए गैस सिलंेडर में हुए रिसाव से आग लगने के कारण उनका काफी घरेलू सामान जल गया था।

घटना की सूचना मिलते ही आज नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड की प्रदेशाध्यक्ष  दया जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिनेशपुर के बसंतीपुर गांव में प्रकाश अधिकारी के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के इमरजेंसी रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता और घरेलू जरूरत का सामान प्रदान किया।

 प्रतिनिधिमंडल ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आगे भी जो भी सहायता की जरूरत होगी, मुहैया करायी जायेगी ताकि परिवार को बच्चों के पठन-पाठन आदि में कोई समस्याओं का सामना न करना पड़े।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर कार्य करता रहता है।

अभी हाल ही में हरिद्वार के एक पत्रकार जो गंभीर रूप से बीमार हैं और जौलीग्रान्ट में भर्ती हैं, उनके इलाज के लिए भी 51 हजार की राशि एनयूजे ने प्रदान की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, फीस आदि में कोई दिक्कत ना आये। 

दिनेशपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार एवं स्वराजपाल सिंह, हरिद्वार इकाई के महासचिव मुकेश कुमार सूर्या तथा हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार पं. रामेश्वर शर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  सरस्वती शिशु मंदिर सुयालबाड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!