ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सत्यापन अभियान है जारी, सत्यापन नहीं तो कार्यवाही है तय

सत्यापन न कराने वाले 24 मकान मालिकों पर 2.40 लाख का जुर्माना”

659 बाहरी व्यक्तियों के कराए सत्यापन, नियम तोड़ने पर 179 लोगों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही

 नैनीताल। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ऑपरेशन सैनिटाइज” अभियान के अंतर्गत बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों के साथ बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

जिसके अंतर्गत 02 दिवस 11/12-05-2025 में निम्नवत कार्यवाही की गई है।

614 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

45 व्यक्तियों का पहचान एप से सत्यापन किया गया।

24 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए।

155 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही जुर्माना जमा किया गया।

कुल जुर्माना राशि ₹2,69,000

इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है तथा सत्यापन कराए जा रहे हैं।

नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिल सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से होगा कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़, 8 अगस्त की खड़गे रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी पार्टी

You missed

error: Content is protected !!