ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू और महिला उद्यमिता विकास की अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा लगाए गए प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें “बेबुनियाद और बोखलाहट का प्रतीक” बताया है।

उन्होंने कहा कि यदि यशपाल आर्य के पास भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई ठोस प्रमाण है, तो वह तुरंत मुख्यमंत्री को अवगत कराएं सरकार उस पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

दोनों नेताओं ने साफ किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुराने प्राधिकरण और विनियमित क्षेत्रों को छोड़कर, नए सम्मिलित क्षेत्रों में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया पहले ही स्थगित कर दी है।

डॉ. डब्बू ने आरोप लगाया कि विपक्ष भू-माफियाओं के दबाव में ऐसे बयान दे रहा है, जो सरकारी और नजूल जमीनों पर अवैध कॉलोनियों और मकानों का निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती रही है, और पूर्व मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार की बात करते हुए कैमरे में कैद हो चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि धामी सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली के तहत अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा भ्रष्टाचारी जेल जा चुके हैं और सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ 1064 नंबर के ज़रिए सीधे विजिलेंस कार्रवाई की छूट दे रखी है।

डॉ. डब्बू और रेनू अधिकारी ने यशपाल आर्य से अपील की कि वे अनर्गल आरोप लगाने के बजाय प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!