ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने  की बड़ी कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने मिलकर कई कई बुक सैलरी की दुकानों पर बोला धावा

देहरादून। शहर में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई बुक डिपो पर छापेमारी की।

सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने मिलकर कई राजपुर रोड पर कई बुक सैलरी की दुकानों पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितताएं पाई गईं, जिसमें जीएसटी चोरी, बढ़े हुए मूल्य पर किताबों की बिक्री, बिना बिल के नोटबुक और अन्य सामान बेचना, और बिना बारकोड वाली किताबों का विक्रय शामिल है।

अभिभावकों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। शिकायतों में बताया गया कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों की किताबें केवल कुछ खास दुकानों पर ही मिलती हैं, जहां उनकी मनमानी कीमत वसूली जाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए थे कि शिक्षा माफियाओं पर कड़ा एक्शन लिया जाए। इस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। डीएम ने साफ कहा है कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यूनिवर्सल बुक हाउस पर हुई छापेमारी में सबसे बड़ा खुलासा हुआ। यहां बिना बारकोड वाली किताबें और जीएसटी चोरी से संबंधित सामग्री मिली। दुकान की समस्त बिल बुक को सीज कर दिया गया और बिना बारकोड वाली सभी किताबों को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अभिभावकों में राहत की भावना है। लंबे समय से अभिभावक शिक्षा माफियाओं की मनमानी से परेशान थे।

जीएसटी चोरी, फर्जी प्रकाशन के साथ ही कई किताबों के आईएसबीन नंबर नहीं हुए ट्रैक,स्कूलों से गठजोड़ वाली प्रमुख दुकानों जिनकी अभिभावकों से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही थी,  अनियमिताएं पाए जाने पर तीन बुक सेलर दुकानदारों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज स्टॉकस, बिल बुक ज़ब्त किया है

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

You missed

error: Content is protected !!