ब्रेकिंग न्यूज़
शांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजेहल्द्वानी में ईद को लेकर प्रशासन सख्त, सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ व कुर्बानी पर रोकहल्द्वानी : पुल और सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, चेतावनी—1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों सदस्यों के जल्द होंगे चुनाव

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आठ से 10 मई के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो सकते हैं।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस महीने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी।

प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से निवर्तमान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को उनका प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रशासक के रूप में नियुक्त जिला पंचायत के अध्यक्षों का कार्यकाल एक जून को और ग्राम प्रधानों का 10 जून को समाप्त हो रहा है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के लिए 17 से 20 अप्रैल के बीच अधिसूचना जारी हो सकती है। जबकि इसके बाद आठ से 10 मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं।

विभाग की ओर से इस संबंध में जल्द ही एक बैठक होनी है। बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।

हालांकि इस बीच पंचायतों में आरक्षण भी तय होना है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की बेटी भार्गवी रावत का कमाल, राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलोन में जीते तीन गोल्ड मेडल

You missed

error: Content is protected !!