ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कांग्रेस की विशाल जन आक्रोश रैली में भारी संख्या में प्रदेश के लोग पहुंचे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कांग्रेस की विशाल जन आक्रोश रैली के लिए भारी संख्या में प्रदेश भर से लोग पहुंचे। पंत पार्क में सभा सम्बोधन के बाद कमिश्नर कार्यालय के घेराव के लिए रैली निकाली गई।
सरोवर नगरी नैनीताल में आज प्रदेश भर से पहुँचे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाली।

जन आक्रोश रैली में शिरकत करने पहुँचे हजारों कांग्रेसियों ने कमिश्नरी का धेराव किया। सवेरे पंत पार्क में जन सभा सम्बोधन के बाद कमिश्नर कार्यालय के घेराव के लिए कांग्रेस की रैली मॉलरोड होते हुए तल्लीताल फांसी गधेरा पहुँची, जहाँ भारी पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग कर रैली को रोक दिया गया। सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

वहीं रैली में हिस्सा लेने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की राज्य सरकार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को हटाने की साजिश और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर अडानी की उत्तराखंड में एंट्री सहित जनहित के दर्जनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने नैनीताल कमिश्नरी का घेराव किया है।

यशपाल आर्य ने कहा की वर्तमान में भ्रष्टाचार चरम पर है, निजी स्मार्ट मीटर अडानी के नाम पर दिए जाएंगे, उत्तराखंड को बेचने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है, कांग्रेस सरकार के जन विरोधी नीतियों का विरोध कर कमिश्नरी का घेराव किया है।

वही जन आक्रोश रैली में शिरकत करने नैनीताल पहुचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि अब आम जनता इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।

भाजपा सरकार आमजन के मुद्दों को छोड़कर जनता को भटकाने का काम कर रही है। कहा सरकार रोजगार, भ्रष्टाचार, बलात्कार आदि प्रमुख मुद्दे पर मौन बैठी हैं। इन सभी प्रमुख मुद्दों पर हम आज जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।
प्रकट सिंह ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता में काफी आक्रोश है और आज के जन सैलाब से यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पूरा डी एस ए मैदान कांग्रेस की रैली में आई गाड़ियों से भरा हुआ था पुलिस प्रशासन लगे हुए थे। इस दौरान
पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, डॉ. नैन सिंह पाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक खटीमा गोपाल सिंह राणा,हल्द्वानी विधायक सुमित हरदेश, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, राजेंद्र सिंह कनवाल, सोहेल सिद्दकी, मो. इकबाल, पूर्व छात्र नेता डॉ सुरेश डालाकोटी, प्रदेश किसान संघ अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाबार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश शंकर कंसल,मनमोहन सिंह मनराल, पूर्व विधायक जीत राम, लालकुआं विधायक,हरीश दुर्गापाल,हरीश पनेरू, खष्टी बिष्ट,डॉ. सरस्वती खेतवाल, महिला उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, उषा जोशी, पूर्व अध्यक्ष केलाखेड़ा हामिद अली, नावेद, अमन, मनोज तिवारी, त्रिभुवन फतियाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मल्लीताल किशन नेगी, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मेहता,अनिल निगाडी, कमलेश,गणेश उपाध्याय,नगर अध्यक्ष अनुपम कबढ़वाल,भावना बिष्ट, मुकेश जोशी मंटू, सैयद नईम मून, गोपाल बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, रईश, पीके शर्मा, कुंदन सिंह,गिरीश पपनै, पूर्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह, रुचिर साह, राजेंद्र व्यास, पूर्व चेयरमैन नहर हल्द्वानी हेमंत बगढ़वाल,मुन्नी तिवारी, सपना बिष्ट, रईस अहमद सिद्दीकी,
मंच संचालन जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल द्वारा किया गया। वही एसपी क्राइम हरबंस सिंह एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा. कोतवाल हरपाल सिंह. थाना अध्यक्ष रमेश बोरा पुलिस कर्मी लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अब कोई भी सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने से पहले आईटीडीए की मंजूरी अनिवार्य
error: Content is protected !!