ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

गुजरात के अहमदाबाद में आज एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास IGP ग्राउंड में हुआ।

हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया एयरलाइंस का बताया जा रहा है। प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है।
जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान है।

हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं।

बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। NDRF की 2 टीमें भी बचाव अभियान में जुटी हैं। गुजरात स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने विमान हादसे की पुष्टि कर दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस कमिश्नर से प्लेन क्रैश हादसे पर बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है।
242 यात्रियों के साथ जा रहा था लंदन

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हुआ। फ्लाइट AI171 ने रनवे-23 से 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी और 1:40 बजे प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे।

बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास गिरा है और विमान के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। विमान में आग लग गई और काले धुएं की लपटें निकलने लगीं।

हादसे का पता लगते ही एयरपोर्ट के नजदीक बने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द करके उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है।

हादसास्थल से एंबुलेंस का अस्पताल तक आना जाना लगा हुआ है। अस्पताल का पूरा स्टाफ बचाव अभियान में जुट गया है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

You missed

error: Content is protected !!