ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पीएम श्री राo इo काo रामनगर द्वारा शैक्षिक भ्रमण हेतु विकासखंड काशीपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान में भ्रमण कराया गया।

रिपोर्टर गुडडू सिह ठठोला

 रामनगर।  पीएम श्री राo इo काo रामनगर द्वारा आईo टीo ईo एसo विषय में अध्यनरत छात्रों को आईo टीo के विभिन्न विभागों के प्रत्यक्ष अनुभव के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण हेतु विकासखंड काशीपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान में भ्रमण कराया गया।

जहां छात्रों ने कंप्यूटर विषय की महत्ता को जाना और 12 वी के बाद एक सफल व्यक्ति बनने के लिए किस मार्ग का चयन छात्रों के लिए लाभदायक रहेगा यह भी जाना।

भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भारत भूषण जोशी ने छात्रों को अपने संस्थान के बातें में विस्तृत रूप से बताया कि किस प्रकार यहां छात्रों का चयन से लेकर छात्र भारत व विदेशों में बड़े-बड़े पैकेज लेकर नौकरी प्राप्त करते हैं।

  इस भ्रमण का आयोजन हिमांशी अग्रावत ने प्रधानाचार्य अजय कुमार धस्माना के निर्देशानुसार किया।

भ्रमण में विषय अध्यापिका हिमांशी अग्रावत, बसंती आर्य, महेंद्र कुमार, सुनील सैनी व दीपक पांडे आदि शिक्षक सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 जुलाई 2026
error: Content is protected !!