ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी करने वाले तस्कर को मंगल पड़ाव पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र और एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में  दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव व पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में शिमला बूट हाउस के पीछे वाली गली से चेकिंग के दौरान अभियुक्त रितेश जयसवाल पुत्र अशोक जयसवाल निवासी जवाहर नगर बनभूलपुरा को स्कूटी में अवैध 01 पेटी रॉयल स्टैग विस्की व 01 पेटी मैक्डोवल्स विश्की अंग्रेजी शराब व 4 क्वार्टर 8 pm व्हिश्की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में 
▪️  दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव।
▪️कांस्टेबल  भुपाल सिंह।
▪️कांस्टेबल संतोष बिष्ट।

यह भी पढ़ें :  आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन

You missed

error: Content is protected !!