ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है नैनीताल पुलिस

लग्जरी कार से कर रहा था चरस तस्करी का कारोबार
कालाढूंगी पुलिस ने चरस संग किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

थानाध्यक्ष कालाढूंगी  पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग उप निरीक्षक कृष्णा गिरी द्वारा मय टीम चकलुवा स्थित लोहे के पुल से 100 मीटर आगे हल्द्वानी की ओर अभियुक्त करन सागर पुत्र स्व0 श्री सुरेश सागर निवासी लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनताल उम्र-25 वर्ष को वाहन संख्या UK 04 K 5189 होण्डा सिटी कार में 280 ग्राम चरस तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महापौर गजराज बिष्ट ने किया विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!