ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

उधमसिंह नगर।  खटीमा क्षेत्र में टेड़ाघाट के जंगल से मिली महिला की जली हुई लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। चारूबेटा निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी अनीता देवी की बीते मंगलवार को गला घोंटकर हत्या की और सबूत मिटाने के इरादे से शव को डीजल छिड़ककर जला दिया।

पुलिस ने आरोपी सुरेश को रविवार रात मुंडेली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसकी किसी अन्य महिला से नाजायज रिश्ते थे, जिसका विरोध उसकी पत्नी अनीता कर रही थी। रिश्तों में बढ़ते तनाव के चलते सुरेश ने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।

शनिवार को टेड़ाघाट की नई बस्ती के पास जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतका की पहचान अनीता देवी (निवासी चारूबेटा) के रूप में हुई। अनीता के भाई रामानंद (निवासी नानकमत्ता) ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पति सुरेश पर हत्या का आरोप लगाया था।
सीओ विमल रावत ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों पर संदेह गहराया और उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया।

सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अल्मोड़ा से बस के जरिए हल्द्वानी होते हुए रात में खटीमा पहुंचा। वह जंगल में छुप गया और मौका देखकर रात में अनीता को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया।

कुछ देर घर पर रहने के बाद वह पत्नी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां मौका मिलते ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।
हत्या के बाद सुरेश हल्द्वानी चला गया और वहाँ से पड़ोसियों से घर के हालचाल पूछते हुए वापस आया। फिर परिजनों को फोन पर बताया कि वह अब खटीमा आ रहा है, ताकि घटना के समय खुद को गैरमौजूद साबित कर सके।

पुलिस के मुताबिक, सुरेश स्वयं एक अन्य महिला से अवैध संबंध रखता था, लेकिन वह अपनी पत्नी अनीता के किसी भी पुरुष से बात करने पर शक करता था। अनीता लगातार उसे उस महिला से रिश्ता खत्म करने को कह रही थी, जिससे उनके बीच लगातार झगड़े हो रहे थे।

इसी तनाव से तंग आकर सुरेश ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को हत्या व सबूत मिटाने के आरोप में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट जल्द ही दाखिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, 11 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

You missed

error: Content is protected !!