ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मनोज पाठक को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और सक्रिय भूमिका को मिला सम्मानओखलकांडा सड़क हादसे पर कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला, बोले- भीमताल विधानसभा की सड़कें बनीं ‘मौत की खाई’ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीटेक के नए बैच का इंडक्शन शुरू, ‘Emerge, Discover, Commit, Excel’ थीम के साथ हुआ नवप्रवेशी छात्रों का स्वागतआदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकत
खबर शेयर करे -

होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच 

हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यहां देवलचौड़ स्थित हाइनेक्स होटल में ठहरे 29 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली।

गुरुवार सुबह होटल के कमरे के बाथरूम में शव मिला। मृतक युवक की पहचान हरिपुर नायक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मनोज रौतेला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार होटल स्टाफ ने बताया कि मृतक मनोज ने बुधवार को होटल में कमरा बुक कराया था और गुरुवार सुबह चेक आउट करना था।

लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो स्टाफ ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

इधर, कोतवाल राजेश कुमार के बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मनोज का शव बाथरूम में पड़ा था। कमरे से शराब की आधी खाली बोतल और सल्फास की डिब्बी बरामद की गई है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  गधेरे में नहाने उतरा हल्द्वानी का बीसीए छात्र डूबा, दोस्तों के सामने गई जान

You missed

error: Content is protected !!