ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पुलिस ने त्योहारी सीजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बाजार में दो कंपनी महिला पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं महिला पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ड्यूटी कर रही हैं।

इस दौरान किसी ने भी आपराधिक गतिविधि की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। दीपावली व अन्य त्योहारों की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचने लगे हैं। इस बीच भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की निगरानी और सतर्कता बढ़ गई है। सीसीटीवी की निगरानी के साथ-साथ बाजारों में पुलिस कर्मियों से लेकर पीएसी तक तैनात की जाएगी। इसके साथ थाना-चौकी प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है।

पुलिस सौ से ज्यादा सीसीटीवी से शहर के मुख्य बाजारों की निगरानी कर रही है। इसके अलावा किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि होने पर बाजारों में लगे निजी कैमरों की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा बाजार में ई-रिक्शा, आटो रिक्शा व दोपहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गइ है।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट का असर: हल्द्वानी में झमाझम बारिश से जलभराव, नगर निगम-प्रशासन एक्शन मोड में

You missed

error: Content is protected !!