ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे ने प्रेस वार्ता करते हुए पंचायत क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 22 मार्च तक सभी ग्राम पंचायत में मतदाता सूची का अवलोकन किया जाना है जिसके लिए सभी ग्राम पंचायत में मतदाता सूची रखी जा रही है।

ऐसे में मतदाता अपनी सूची का अवलोकन करते हुए यदि कोई त्रुटि है या नाम छूट गया है तो उसे नाम को मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे ने बताया कि ग्राम सभा की खुली बैठकों पर भी मतदाता सूची पढ़ाई जा रही है।

जिससे कि यदि किसी व्यक्ति के नाम में कोई त्रुटि हो या कोई नाम छूट गया हो उन सभी को मतदाता सूची में जोड़ा जा सके, प्रशासन ने आम मतदाताओं से भी अपील की है कि अपनी ग्राम पंचायत में जाकर अपनी मतदाता सूची को एक बार चेक कर ले, क्योंकि मतदान के समय अक्सर यह जानकारी आती हैं कि मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं है इसलिए पहले ही मतदाता सूची को चेक करने के लिए ग्राम पंचायत में रखा गया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 अगस्त2026

You missed

error: Content is protected !!