ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में रजत जयंती मना रहा है।

सोमवार को दो दिवसीय विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रप्रति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता समस्याओं के समाधान और विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें।

राष्ट्रपति ने 25 मिनट तक अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई भी दी।

उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सोमवार को आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनकर जनता की सेवा करना बडे सौभाग्य की बात है।

यदि विधायक जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहेंगे तो जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास का अटूट बंधन बनता है।

राज्य गठन के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए राष्ट्रपति न कहा कि उत्तराखंड अब 25 वर्ष का युवा राज्य हो चुका है।

उसका जज्बा और जोश उत्साह भरने वाला है। राज्य की महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेक्टर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने इन क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। खासकर महिला सशक्तिकरण में राज्य ने प्रशंसनीय कार्य किए हैं।

अपने पंद्रह मिनट के संबोधन में राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक फैसलों को भी सराहा।

उन्होंने कहा कि इस सदन ने लोकायुक्त, नकल विरेाधी कानून, समान नागरिक संहिता, जमींदारी विनाश अधिनियम जैसे विधकयक पारित किए है। इसके सभी सदस्य बधाई के पात्र है।

यह भी पढ़ें :  प्राइवेसी के नाम पर धोखा: महिला वकील के रेस्टोरेंट के VIP रूम से 200 आपत्तिजनक वीडियो बरामद

You missed

error: Content is protected !!