नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर लज्जा भट्ट को नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर विभाग में सहयोगियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. जय तिवारी, डॉ. नीता आर्य, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. प्रदीप राणा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
साथ ही कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और डॉ. संतोष कुमार सहित कूटा परिवार ने भी प्रो. लज्जा भट्ट को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
सहकर्मियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्कृत विभाग शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

