ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

किराए के मकान में चला रहे थे देह व्यापार, पुलिस टीम ने दबिश देकर महिलाओं को किया रेस्क्यू, काउंसलिंग कराकर किया परिजनों के सुपुर्द, महिला सरगना एवं ग्राहक गिरफ्तार।

नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा होटल, स्पा सेंटरों, रिजॉर्ट में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को चैकिंग अभियान चलायें जाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

 नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स नैनीताल के पर्यवेक्षण में उ0नि0 दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईको टाउन फेस 03 डहरिया में दिनांक 9.11.2023 की रात्रि में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल टीम द्वारा दबिश दी गई गई।

उक्त स्थान से 04 महिला पीड़ित जिसमें एक महिला (नेपाली) व शेष 03 महिलाएं की बरामद हुई तथा 01 महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि ईको टाउन फेस 03 डहरिया में  लीला कटियार का घर जिसे अभियुक्ता पूजा सिंह द्वारा ₹8,000/- रु0 प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें उसके द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था।

 वैश्यालय चलने वाली महिला पूजा सिंह व अभियुक्त गौरव कुमार को अंतर्गत धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया तथा महिला पीड़ितों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

मकान मालिक लीला द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000/-रु का नगद चालान किया गया 

तथा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु श्रीमान जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के समक्ष रिर्पोट प्रेषित की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1-पूजा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मालखेती ग्रा0वि0स0 गोदावरी वार्ड नंबर 10 जिला कैलाली नेपाल हाल निवासी फेज-03 ईको टाउन डहरिया टी.पी. नगर हल्द्वानी।

2- गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर पी/ओ किरमचा मिलक रामपुर यू0पी0 हाल निवासी कत्या फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी ।

पुलिस टीम

1- उ0नि0  दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल।

2- कानि0  मोहन किरौला

3- कानि0  महेन्द्र भोज

यह भी पढ़ें :  कॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावा

You missed

error: Content is protected !!