ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के मल्लीताल पंत पार्क में महिला आरक्षण का विरोध को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं कांग्रेस का पुतला दहन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पंत पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को लेकर कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए।

धरना प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उनका कहना था कि पहले संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम थी, जिसे बढ़ाने की दिशा में सरकार प्रयासरत है, लेकिन कांग्रेस इस पहल का विरोध कर रही है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कांग्रेस पर महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह ने कहा कि कांग्रेस ने इस अधिनियम का विरोध कर यह साबित कर दिया है कि वह महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के पक्ष में नहीं है।

भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने नारी सम्मान व सशक्तिकरण के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह का विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  एसबीआई में क्लर्क के 9,766 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक भर दें फॉर्म

You missed

error: Content is protected !!