ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर में तमंचे की नोक पर हुई लूट के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को नैनीताल पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को हाथीडगर क्षेत्र में साहिल और उसके साथियों ने स्कूटी से पीछा कर सुरजीत सिंह निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर का वाहन रोककर तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 128/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी साहिल फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी नैनीताल ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था।

सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने 29 जून को ग्रेटर नोएडा से आरोपी साहिल (26) पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नंबर-4, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अगस्त 2026
error: Content is protected !!