ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के बैंकिंग सेवा प्रभाग द्वारा 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमलुआगांजा शाखा ने कमलुआगांजा मेहता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक प्रीति राणा एवं प्रियंका मेहता ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा बैंक की विभिन्न रोजगारपरक ऋण एवं बीमा सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने डिजिटल बैंकिंग के लाभ, सुरक्षित लेनदेन के उपाय तथा साइबर ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने “मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” अभियान के तहत अदावी खातों (Unclaimed Deposits) के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया और ऐसे खातों का समय पर दावा करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में हिम बहादुर क्षेत्री, जगदीश चंद्र, कविता बिष्ट, वीना साह, रानी थापा, विमला जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच के साथ ₹25 लाख मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!