ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के निजी हॉस्पिटल की नर्स तस्लीम जहां हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में हुए इस जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार 14 अगस्त को खुलासा कर आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी उत्तर प्रदेश का एक मजदूर है. नर्स का कंकाल बीते दिनों उत्तर प्रदेश की सीमा पर मिला था

उत्तराखंड के निजी हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स तस्लीम जहां पिछले महीने 30 जुलाई को लापता हुई थी. उत्तर प्रदेश के डिबडिबा क्षेत्र के एक खाली प्लाट से उसका शव बरामद हुआ था, जिससे हड़कंप मच गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मेन्द्र मृतक नर्स को को झाड़ियों में ले गया था जहां उसने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके गहने लूटकर फरार हो गया. आरोपी धर्मेन्द्र उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है।

दरअसल गदरपुर के इस्लामनगर निवासी 32 साल की तस्लीम नैनीताल के एक निजी अस्पताल में नर्स थी. अपनी 11 साल की बेटी के साथ वो बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी।

30 जुलाई को उसके लापता होने के बाद उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की तफ्तीश शुरू की।

झाड़ियों से बरामद हुआ था शव

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया, इस दौरान वह आखिरी बार कॉलोनी के पास दिखी थी. हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जांच में लापता तस्लीम जहां रुद्रपुर के इन्द्राचौक से टेंपो में बैठकर जाती हुई दिखाई दी थी।

इसके बाद यूपी पुलिस को गुमशुदा का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया था।

इस मामले में पुलिस ने जोधपुर से आरोपी धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया बसुन्धरा अपार्टमेंट्स काशीपुर रोड में अंदर जाते रास्ते में उसने लूट के इरादे से पकड़ लिया था।

इसके बाद झाड़ियों वाले प्लाट में ले जाकर उसके रेप किया किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके साथ ही उसके पर्स में रखे रुपए, गहने लेकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण और प्राधिकरण के नियमों में सरलीकरण की मांग, सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा
error: Content is protected !!